logo

धूपी नौलिंग फाउंडेशन ने आपदा प्रभावित 33 परिवारों को वितरित की राहत सामग्री, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ऐठानी भी रहे मौजूद

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: धूपी नौलिंग फाउंडेशन ने दुग नाकुरी क्षेत्र सकन्यूड़ा, किड़ई, ओलियागांव आदि इलाकों में 33 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की।

पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने फाउंडेशन की पहल की सराहना की और कहा कि जिले में भारी बारिश से काफी मकानों को छती हुई है। प्रशासन आपदा पीड़ित लोगो तक तेजी से नही पहुंच रहा है वही धूपी नोलिंग फाउंडेशन के द्वारा आपदा प्रभावित इलाके के लोगों को राहत सामग्री देने से काफी मदद मिलेगी। उन्होंने खुद भी आपदा प्रभावितों की हरसंभव मदद करने की बात कही। वही धूपि नोलिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष भगवत सिंह चौहान ने कहा की वह आगे भी लोगो की मदद लगातार करते रहेंगे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुरेश खेतवाल, सुंदर मेहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन भट्ट, प्रधान नीमा देवी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp