logo

ई-रवन्ना खोलने की मांग को लेकर मैग्नेसाइट कर्मचारियों का प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। अल्मोड़ा मैग्नेसाइट वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों ने खदानों की ई-रवन्ना खोलने और कंपनी की खराब आर्थिक स्थिति को लेकर जिला कार्यालय में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग उठाई।
कर्मचारियों ने कहा कि वर्ष 1972 में स्थापित अल्मोड़ा मैग्नेसाइट लिमिटेड लंबे समय से स्थानीय लोगों को रोजगार दे रही है, लेकिन खनन प्रभावित होने और आर्थिक संकट के कारण करीब 500 कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।
यूनियन के अनुसार, न्यायालय से संचालन की अनुमति मिलने के बावजूद करीब दो माह से रॉयल्टी जमा न होने के कारण ई-रवन्ना नहीं खुल पाई है। इससे खनिज बिक्री प्रभावित हो रही है और कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। बताया गया कि करीब 28 लाख रुपये की रॉयल्टी जमा होनी है।
कर्मचारियों ने मांग की कि कंपनी की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए रॉयल्टी एकमुश्त लेने के बजाय किश्तों में जमा कराने की व्यवस्था की जाए, ताकि खदानों का संचालन शुरू हो सके और कर्मचारियों के रोजगार पर संकट न आए।
प्रदर्शन के दौरान शांति लाल, गायत्री प्रसाद, सुरेंद्र लाल, सुरेंद्र करायत, हर्ष सिंह, मनोज सिंह, विक्रम सिंह, भरत सिंह रौतेला, जीवन सिंह और जगदीश प्रसाद मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण दिवस पर अनासक्ति आश्रम कौसानी में हरित योग शिविर का आयोजन, आयुर्वेद विभाग ने दिया स्वास्थ्य का संदेश
Ad
Share on whatsapp