logo

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कपकोट मे किया जनसभा को संबोधित

खबर शेयर करें -

कपकोट में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कपकोट में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्यासी को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बायपेयी ने उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा दिया था। कांग्रेस सरकार ने विशेष दर्जे को हटाकर उत्तराखंड में विकास के कार्य को रोकने का काम किया। 2017 में प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनी तो विकास फिर चल पड़ा।

आज राजनाथ सिंह चौपर से कपकोट के केदारेश्वर मैदान में पहुंचे। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बागेश्वर जिला उनके लिए नया नहीं है, वह पहले भी यहां चुनावी सभा कर चुके हैं। यहां के लोग जानते हैं कि क्षेत्र का विकास कौन कर सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। इसका जीता जागता उदाहरण जंमू कश्मीर में धारा 370 हटाना। भारत का मस्तक आज विश्व में ऊंचा हुआ है। राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ है। वहां भव्य श्रीराम मंदिर बनेगा। प्रदेश में उनकी सरकार दोबारा बनने जा रही है। सरकार बनी तो उत्तराखंड विकास की बुलंदियों को छुएगा। भाजपा जनता की आंखों में धूल नहीं झोंकती, बलिक आंखों से आंखे मिलाकर बात करती है। उनकी सराकर ने व्यवसथा परिवर्तन करके दिखाया है। बिचौलियों से देश को मुक्ति दिलाई है। सेना का मनोबल आज सबसे ऊंचा है। वन रैंक, वन पेंशन की व्यवस्था भी उनकी सरकार ने की है। 1971 से यह मांग चल रही थी, लेकिन किसी ने भी पूर्व सैनिकों की सुध नहीं ली।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp