logo

प्रयागराज में साहित्यिक योगदान के लिए दीप चंद्र पाण्डेय को किया गया सम्मानित

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : प्रयागराज में दीप चंद्र पाण्डेय को मिला सम्मान साहित्यिक एवं सामाजिक कार्य कर रही विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत ने अपने छठवें वार्षिकोत्सव पर प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अनेक साहित्यकारों को सम्मानित किया जिसमें प्रकटेश्वर सृजन मंच बागेश्वर के सम्मानित अध्यक्ष दीप चंद्र पाण्डेय को उनके किए गए साहित्यिक योगदान के लिए मधुव्रत स्मृति सम्मान एवं काव्य पाठ के लिए काव्य-रथी सम्मान से सम्मानित किया। सम्मान के अंतर्गत उन्हें शॉल ओढ़ाकर श्रीफल, प्रतीक चिह्न एवं प्रमाण पत्र भेंट किया गया। दीप चंद्र पाण्डेय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्व जन चेतना ट्रस्ट की संरक्षक अध्यक्षा सुशीला धस्माना मुस्कान, संस्थापक दिलीप कुमार पाठक सरस, राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार प्रीत एवं उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष ओम प्रकाश फुलारा प्रफुल्ल का हार्दिक आभार व्यक्त किया और संस्था के द्वारा दिए गए इस सम्मान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की । संस्था ने पत्रकारों, शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित कुछ बच्चों को भी अपने मंच से सम्मानित किया। यह संस्था भारत के संस्कृति, परंपरा, साहित्य और मातृभाषा उत्थान प्रति कटिबद्ध है। दीप चंद्र पाण्डेय को यह सम्मान मिलने पर प्रकटेश्वर सृजन मंच के साहित्यकार, डॉ के एस रावत, प्रशांत पाण्डेय अवधूत, डॉ राजीव जोशी, केशवा नन्द जोशी, डॉ पिंकी पांडे, डॉ केवला नंद कांडपाल सहित सभी साहित्य प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर सम्मान प्राप्त कर लौटे साहित्यकार दीप चंद्र पांडेय का सृजन मंच द्वारा स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में तीनों निकायों में 36 बूथों में होगा चुनाव,मतगणना कार्मिकों का हुआ द्वितीय रेंडमाइजेशन
Share on whatsapp