logo

बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया भाजपा सरकार का पुतला दहन

खबर शेयर करें -

उत्तरखंड में भाजपा के दो साल के कार्यकाल को कांग्रेस ने निराशाजनक व महिला अपराध से जुड़ा बताया। इन दो सालों में दुष्कर्म का ग्राफ बढ़ा है। अधिकतर मामलों में भाजपा के नेता ही शामिल रहे हैं। सत्ताधारी दल भाजपा के नेता होने के कारण पुलिस भी जांच में लीपापेोती कर रही है। नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के पुतले का दहन किया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में पशुपालकों को वितरित किया जा रहा बरसीम और जई का बीज, 250 से अधिक पशुपालकों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य

जिलाध्यक्ष भगवत डसीला के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसबीआई तिराहे पर पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार के दो सालों में हत्या, चोरी, डकैती तथा दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं। अंकिता भंडारी, हेमा नेगी तथा पिंकी हत्याकांड का खुलासा आज तक नहीं हो पाया है। बागेश्वर व चंम्पावत भी इससे अछूता नहीं रहा। दुष्कर्म व हत्या के अधिकतर मामलों में सत्ताधारी दलों के नेता रहे हैं। सरकार पुलिस पर दबाव बनाकर लीहपापाती कराती हरी। आपराधी आज खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने सभी मामलों की सीबीआई जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर राजेंद्र टंगड़िया, राजेंद्र परिहार, गीता रावल, हरीश त्रिकोटी, कुंदन गिरी गोस्वामी, संजय रावल, ललित बिष्ट, प्रकाश बाछमी, जयदीप कुमार, कवि जोशी, गाकुल परिहार, अनिकल कुमार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने खातीगांव में रात्रि चौपाल लगाकर सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp