logo

बजट सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: जिला कांग्रेस कमेटी बागेश्वर ने उत्तराखंड विधानसभा के आगामी बजट सत्र की अवधि बढ़ाने और जनहित के मुद्दों पर व्यापक चर्चा कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य विधानसभा का सत्र अन्य राज्यों की तुलना में कम अवधि का होता है, जिससे जनता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न सदन में पर्याप्त रूप से नहीं उठ पाते।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण शुरू

जिलाध्यक्ष अर्जुन चंद्र भट्ट के हस्ताक्षरित ज्ञापन में प्रदेश में कानून-व्यवस्था, महिलाओं पर उत्पीड़न, बढ़ते अपराध, जंगली जानवरों से हो रही जनहानि, पेयजल संकट, आपदा प्रभावितों की समस्याएं तथा सरकारी भूमि के मामलों सहित कई ज्वलंत मुद्दों को बजट सत्र में प्राथमिकता से उठाने की मांग की गई है। कांग्रेस ने कहा कि इन विषयों पर गंभीर चर्चा आवश्यक है ताकि सरकार स्पष्ट जवाब दे सके। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि बजट सत्र कम से कम तीन सप्ताह की अवधि का हो तथा प्रश्नकाल को पर्याप्त समय दिया जाए, जिससे जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं प्रभावी ढंग से उठा सकें। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विधानसभा जनभावनाओं की अभिव्यक्ति का सर्वोच्च मंच है और सत्र की अवधि बढ़ाकर जनता के मुद्दों पर सार्थक विमर्श सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी,नगर अध्यक्ष मनोज साह,सुरेश खेतवाल,ईश्वर पांडे आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आगाज,नौ जिलों के 220 से अधिक खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp