logo

कांग्रेस पार्टी ने गरुड में चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

खबर शेयर करें -

गरुड़: ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। अवसर पर लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए रणनीति बनी।

पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता गिरीश कोरंगा ने की। उन्होंने पार्टी प्रत्यार्शी प्रदीप टम्टा को विजयी बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने कहा कि पार्टी के निर्देशों का पालन किया जाएगा। लोकसभा में शतप्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। टीमें गांव-गांव जाएंगी। उन्हें कांग्रेस की नीतियां तथा घोषणापत्र आदि की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर संजय सिंह फर्स्वाण, शंकर दत्त जोशी, मनमोहन जौहरी, लक्ष्मण आर्या, प्रकाश कोहली, दिनेश बोरा, पूरन गोस्वामी, जीवन राम, दीपक कोहली, हरीश त्रिकोटी, बसंत जोशी, विपिन जोशी, नरेंद्र कुमार, कमला देवी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp