logo

सीएम धामी ने लेखा परीक्षक के पद पर चयनित 51 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र

खबर शेयर करें -

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा वित्त विभाग के अन्तर्गत लेखा परीक्षक के पद पर चयनित 51 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आप सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए राज्य के विकास व जनसेवा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे।

साथ ही सीएम ने कहा कि विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए प्रक्रियाएं तेजी से चल रही हैं। हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं को सम्पन्न कराते हुए प्रदेश के युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु संकल्पबद्ध है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp