logo

बाल विकास विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन,महिलाओ को दी विभिन्न कानूनों की जानकारी।

खबर शेयर करें -

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग बागेश्वर द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष में क्षेत्र गलई तहसील गरुड़ में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं को लैंगिक समानता, महिला हिंसा, महिला अधिकारों तथा महिलाओं के प्रति विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया तथा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई कार्यक्रम में क्षेत्रीय सुपरवाइजर ,वन स्टॉप सेंटर के कार्मिक, बाल कल्याण समिति बागेश्वर पुलिस विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ती तथा क्षेत्रीय जनता द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त कार्यक्रम में 65 लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp