logo

सीडीओ ने छौना व पन्द्रहपाली के विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर।
मुख्य विकास अधिकारी आर. सी. तिवारी ने विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय छौना, आंगनबाड़ी केंद्र छौना, जूनियर हाई स्कूल पन्द्रहपाली, प्राथमिक विद्यालय पन्द्रहपाली एवं आंगनबाड़ी केंद्र पन्द्रहपाली का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की मूलभूत सुविधाओं, शैक्षणिक व्यवस्था एवं बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अध्ययनरत बच्चों से संवाद करते हुए अंग्रेज़ी, विज्ञान एवं गणित विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे तथा बच्चों की कॉपियों की भी जांच की।

यह भी पढ़ें 👉  बाल विज्ञान महोत्सव में 250 से अधिक बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित शिक्षक स्टाफ एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्यों की सराहना की और उन्हें अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर तहसील सभागार में काव्य गोष्ठी एवं चाचरी का हुआ आयोजन

पोषण योजनाओं की भी जांच

भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से लाभार्थियों को वितरित किए जा रहे पूरक पोषाहार, पोषण ट्रैकर ऐप में प्रविष्टियों तथा अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मनोज कुमार पांडेय और राजेश चंद्र पांडेय मुख्य आरक्षी से अपर उप निरीक्षक के पद पर हुए पदोन्नत

इस अवसर पर डॉ. मंजूलता यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा सुनीता वर्मा, प्रभारी सीडीपीओ भी उपस्थित रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp