logo

बागेश्वर सिरौली के पास आल्टो खाई में गिरी, एक की मौत एक गंभीर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर घिंघरतोला सिरौली के निकट एक आल्टो कार के खाई में गिर जाने से साठ वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई जबकि उनके 28 वर्षी बेटे को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।


मिल रही जानकारी के मुताबिक हादसा मंगलवार की देर सायं हुआ। घिंघरतोला सिरोली के नजदीक कार संख्या UK-05-1013 अनियंत्रित होकर लगभग ढाई सौ मीटर गहरी खाई में समा गई। हादसे के वक्त कार को मुसोली निवासी 28 वर्षीर हरीश पांडे चला रहा था।

जबकि उसकी साठ वर्षीय मां कुंती देवी कार में बैठी थीं। लगभग सात बजकर 35 मिनट के आसपास कार के खाई में पलटने की आवाज सुनकर आसपासके ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों को खाई से बाहर निकाला गया। लेकिन कुंती देवी तब तक दम तोड़ चुकी थीं। जबकि हरीश पांडे गंभीर रूप से घायल था। उसे 108 की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp