logo

सखी समूह व जन शिक्षण संस्थान बनेंगे मतदाता जागरूकता के ब्रांड एंबेसडर

खबर शेयर करें -

मजदूर दिवस पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजन

सखी समूह व जन शिक्षण संस्थान बनेंगे मतदाता जागरूकता के ब्रांड एंबेसडर

नगर पालिका सभागार बागेश्वर में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर एक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सखी समूह की महिलाएं एवं जन शिक्षण संस्थान के स्वयंसेवियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को मतदान के प्रति प्रेरित करना एवं कम प्रतिशत मतदान के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल थे, जबकि अध्यक्षता स्वीप नोडल मुख्य विकास अधिकारी श्री आर.सी. तिवारी ने की। कार्यक्रम का संचालन सहायक नोडल अधिकारी स्वीप आलोक पांडे द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  डिग्री कॉलेज खेल मैदान में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता शुरू, 350 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि निरंतर मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद मतदान प्रतिशत में गिरावट चिंताजनक है। उन्होंने इसे स्वस्थ लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत बताया और सभी नागरिकों से इस लोकतांत्रिक महापर्व में घरों से निकलकर मतदान करने की अपील की, जिससे एक सशक्त लोकतंत्र की नींव रखी जा सके।

मुख्य विकास अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी आर.सी. तिवारी ने कहा कि नैतिक मतदान हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी बताया कि तकनीकी युग में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए विभिन्न मोबाइल एप्लिकेशन जैसे कि cVIGIL, Voter Helpline, Know Your Candidate (KYC) आदि का उपयोग करके मतदाता अपने अधिकारों को और प्रभावी रूप से समझ व उपयोग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर की बेटियों ने लहराया परचम, तीन खिलाड़ियों ने जीते पदक

सहायक नोडल अधिकारी स्वीप कैलाश प्रकाश चंदोला ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से जनभागीदारी और जागरूकता में वृद्धि होती है, जो लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता पर आधारित ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका समन्वयन जिला समन्वयक कला स्वीप श्रीमती राजेश्वरी कार्की ने किया। प्रतियोगिता में रूचि साह ने प्रथम, प्रियंका साह ने द्वितीय तथा राधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर रेल लाइन की मांग को लेकर तेज होगा आंदोलन, दीपावली बाद बनेगी व्यापक रणनीति

इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से —
ईओ नगर पालिका बागेश्वर, कैलाश प्रकाश चंदोला, उमेश चंद जोशी, डॉ. हरीश, ललित मोहन जोशी, आईटी समन्वयक मिलिंद बिष्ट, राजेश्वरी कार्की, हेमा बिष्ट, जयंत खेतवाल, जया खेतवाल आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन श्री आलोक पांडे द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी श्री तिवारी ने जन शिक्षण संस्थान एवं सखी समूहों से आगामी समय में मतदाता जागरूकता के ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य करने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp