logo

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कपकोट का किया गया गठन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर कपकोट : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कपकोट के अध्यक्ष दीपक गढ़िया की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की एक बैठक का आयोजन होटल ओंकार के सभागार में हुई। बैठक में कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी के कहा कि आज भी इस दौर में जिस प्रकार से कांग्रेस का कार्यकर्ता मजबूती के साथ खड़ा है निश्चित ही आगामी भविष्य कांग्रेस का होगा। वही नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस की नीति अनुसार जो कार्य किये गए हैं उसके परिणामस्वरूप आगामी निकाय चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से सत्ता पर काबिज होगी। बैठक कार्यकर्ताओ ने विधानसभा चुनाव की हार की समीक्षा अभी तक नही किए जाने पर रोष भी जताया।
वही बैठक में ब्लाक कांग्रेस कमेटी का गठन करने के साथ साथ न्यायपांचायत अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई।
जिनमे 11 न्यायपंचायत के अध्यक्षों में न्यायपंचायत शामा के अध्यक्ष
राजेन्द्र कोरंगा, माझखेत के खड़क सिंह,बदियाकोट के खिलाफ सिंह दानू, कर्मी के सुरेंद्र दानू, सूपी के हीरा सिंह टाकुली, लोहारखेत के तारा देवली, भराड़ी के भवान कोरंगा, असों के रमेश मेहता,उतरौरा के दरवान राम, हरसीला के कुंदन दानू, फरसाली के कैलाश कोरंगा का चुनाव किया गया। साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में 20 पदाधिकारियों को नियुक्ति दी गई।
संगठन माहसचिव हरीश जोशी को बनाया गया। संगठन का प्रवक्ता दीपक ऐठानी
संगठन का कोषाध्यक्ष नंदन सिंह कोरंगा
संगठन का मीडिया प्रभारी देव सिंह बड़ती
संगठन का उपाध्यक्ष प्रमोद जोशी,दीवान राम, आनंद सिंह गढ़िया, मान सिंह कोरंगा
संगठन का सचिव विजय मेहता, प्रताप सिंह हरकोटिया, महिपाल सिंह कोरंगा, संजय कपकोटी,
संगठन का सह सचिव महेश आर्य,चंदन गिरी गोस्वामी,उमेद सिंह कोरंगा,दीवान सिंह गढ़िया
संगठन का सचिव दयाल दयरकोटी, मोहन सिंह कोरंगा, रोहित देवली, तारा सिंह कार्की की नियुक्ति की गई है।

ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गढ़िया ने कहा कि आज संगठन का जो विस्तार हुआ है उसमें अभी बहुत कुछ करने को शेष है जल्द ही कोर कमेटी को पूर्ण कर लिया जाएगा,लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता कपकोट में कांग्रेस को भाजपा से आगे ले जाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा,आज क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता मिलजुलकर पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं।

बैठक में नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश कांडपाल, महिला ब्लॉक अध्यक्ष ममता मेहता,चामू देवली, दरवान कपकोटी,रामगिरि गोस्वामी, प्रह्लाद मर्तोलिया,बलवंत दानू,देवकी नंदन पांडेय,शेर सिंह दानू,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp