logo

कांडा–धपोलासेरा सड़क निर्माण में घटिया बजरी पर भड़की ब्लॉक प्रमुख, जांच के आदेश

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : कांडा–धपोलासेरा–सानीउडयार–रावतसेरा सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत पर ब्लॉक प्रमुख दीपा देवी ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। भद्रकाली मंदिर के समीप निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार में मिट्टीयुक्त बजरी देख वह भड़क उठीं और लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिकारियों को तत्काल जांच के निर्देश दिए।

कांडा स्टेशन से कोटभंडार पुल तक लगभग 24 करोड़ की लागत से इस सड़क का सुधारीकरण, सुरक्षा दीवार निर्माण और डामरीकरण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने देखा कि दीवार निर्माण में उपयोग की जा रही बजरी में अत्यधिक मिट्टी मिली हुई है तथा स्थानीय पहाड़ काटकर निकले चूरे को बजरी के रूप में प्रयोग किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ट्रैक से लापता सॉफ्टवेयर इंजीनियर की तलाश जारी, चमोली के थराली तक पहुंची पुलिस टीम

उन्होंने तत्काल कार्य रोकने और प्रयोग हो रही सामग्री की गुणवत्ता जांचने के आदेश दिए। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सोलिंग कार्य में जो पत्थर लगाया जा रहा है, वह भी ठोस नहीं है और इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका है। उन्होंने वन विभाग अधिकारियों से भी खनन स्रोतों की जांच करने और अवैध सामग्री मिलने पर चालानी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  जापानी भाषा सीखेंगे युवा, वैश्विक रोजगार के अवसरों पर फोकस,एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

स्थानीय लोगों ने ब्लॉक प्रमुख को शिकायत की थी कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। उसी के बाद वह नरगोली में एक कार्यक्रम से लौटते समय मौके पर पहुंचीं। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता बोरा भंडारीगांव,निर्मल शाह कानेकन्याल और सतीश कुमार सिमकुना भी मौजूद रहे।

Share on whatsapp