logo

प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसओजी की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जनपद प्रभारी एवं प्रदेश के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि जंगली जानवरों से हो नुकसान से बचाव के लिए सोलर फैंसिंग की योजना बनाने जा रही है। इसके लिए उरेडा को जारी बजट का सत्तर फीसदी बजट कृषि क्षेत्र को बचाने में किया जा रहा है। कहा कि राज्य सरकार कुमाऊँ व गढ़वाल मंडल में पशु संरक्षण गृह भी बनाने जा रही है। जिसमें नगर क्षेत्र में आवारा घूम रहे जानवरों को रखा जाएगा।
जनपद भ्रमण पर आए प्रभारी मंत्री ने भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश भर में जंगली जानवरों से कृषि को हो रहे नुकसान को देखते हुए सरकार ने इसकी रोकथाम के लिए सोलर फैंसिंग योजना तैयार की है। जिसके माध्यम से नुकसान वाले कृषि क्षेत्रों में सोलर फैंसिंग से घेराबंदी की जाएगी। इसके लिए उरेडा को जारी कुल बजट का 70 फीसदी खर्च कर्षि को हो रहे नुकसान को बचाने में किया जाएगा। जिले में लगातार बढ़ रहे नशे व स्मेक के बारे में उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री द्वारा अभियान चलाया गया है। जिसे रोकने के लिए उन्होंने जिला स्तर पर पुलिस से लगातार अभियान चलाने को निर्देशित किया है। साथ ही दैनिक प्रगति रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग द्वारा किसानों की आय दुगुनी करने के लिए सरकार लगातार अभिनव प्रयास कर रही है। जिसके तहत गोट वैली योजना शुरू की है जिसका शुभारम्भ जनपद मे कपकोट विधानसभा से की है। जिसमे पहले चरण में 15 लोगो को योजना से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा सरकार मत्स्य पालन को भी बढ़ावा देने के लिए छोटे छोटे समूहों के टैंक बनाने के लिए राज्य सहायता पर धनराशि उपलब्ध करा रही है।

प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक कर सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना।


पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जनपद में बढ़ रहे स्मेक के कारोबार चिंता जताते हुए। जनपद स्तर पर बनी एसओजी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री से कहा कि स्मैक कारोबारी स्कूलों के बच्चों को टारगेट कर उन्हें नशे का आदि बना रही है। जिस पर पुलिस की कार्यवाही मात्र औपचारिकता बन कर रह गयी है। जिस पर प्रभारी मंत्री ने पुलिस अधीक्षक हिमाशु वर्मा को तत्काल फोन कर नशे के कारोबारियों के खिलाफ कड़ा अभियान आज ही से शुरू करने के किये निर्देशित किया। उन्होंने जनपद स्तर पर गठित एसओजी पर भी स्वयं नजर रखने के साथ टीम को बदलने को भी निर्देशित किया। इस अवसर पर भाजपा विधायक सुरेश गड़िया, जिलाध्यक्ष इंदर फर्स्वाण, चमोली के प्रभारी कुंदन परिहार ,प्रमुख पुष्पा देवी, रवि करायत, दयाल काण्डपाल, महेश परिहार, प्रकाश साह, मथुरा प्रसाद, भवान परिहार, रमेश तिवारी, राजेश रौतेला, खड़क टगड़िया, रघुवीर दफौती, मोहन उप्रेती, आशा फुलारा, भगवती धपोला, बिमला कपकोटी ,रतन रामनानी, धीरेंद्र परिहार, आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp