logo

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ मनाया

खबर शेयर करें -

बागेश्वर भाजपा पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के 99वें जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बाजपेई के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अटल जी जन्मदिन की खुशियां मनाई।

दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने भारत को मजबूत बनाने व देश में समानता के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया व उनके समय पूरे विश्व में भारत ने अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होने कहा कि कालेज जीवन में ही उन्होंने राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेना आरंभ कर दिया था। आरंभ में वे छात्र संगठन से जुड़े। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख कार्यकर्ता नारायण राव ने उन्हें बहुत प्रभावित किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शाखा प्रभारी के रूप में कार्य किया। उनका राजनीतिक जीवन 1942 में शुरू हुआ। भारतीय जनसंघ पार्टी का गठन हुआ था तो उसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे नेताओं के साथ अटल बिहारी वाजपेयी की अहम भूमिका रही। वर्ष 1952 में अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, पर सफलता नहीं मिली। बाद में वह चुनाव में सफल हुए और देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने विकास को गति दी।

विधायक पार्वती दास ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने गरीबों को अंत्योदय कार्ड योजना के तहत राशन की व्यवस्था की। चतुर्भुज योजना के तहत सड़कों का जाल बिछाया। कहा कि अटल जी का देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में थे। उन्होंने विदेशों में भारत का डंका बजाया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी अटल जी के बताये मार्ग पर चलकर देश को विश्व गुरु बनाये जाने के लिये कार्य कर रहे है। इस मौके पर महामंत्री संजय परिहार, घनश्याम जोशी, रवि करायत, जीवंती कांडपाल, दीपा आर्य, दयाल कांडपाल, खड़क टंगड़िया आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp