logo

भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने गत दिनों कांग्रेस द्वारा भाजपा व प्रदेश सरकार का पुतला दहन किए जाने की घटना की कड़ी निंदा की है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने नगर में विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस का पुतला दहन किया।
जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया के नेतृत्व में महिला मोर्चा के कार्यकर्ता शनिवार को तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया और सभा आयोजित की गई।
सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जिले में मुद्दाविहीन हो चुकी है और बिना किसी ठोस आधार के राजनीतिक माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में चंपावत में नाबालिग से जुड़े मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया, जबकि बाद में मामला फर्जी साबित हुआ। ऐसे में बिना जांच के किसी पर आरोप लगाना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि भाजपा इस तरह की राजनीति को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया।
इस मौके पर दीपा आर्या, बसंती देव, बिमला कपकोटी, आशा फुलारा, ज्योति, दीप नारायण, सुनीता टम्टा, आदर्श कठायत, संजय परीहार, दीपक खेतवाल, दीपक घस्याल, अंकित नगरकोटी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की बेटी भागीरथी ने हैदराबाद मैराथन में रचा इतिहास, 42 किमी की दौड़ 2:51 घंटे में पूरी कर जीता रजत पदक
Ad Ad
Share on whatsapp