logo

लोकतंत्र का गला घोट रही है भाजपा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की सदस्यता खत्म करना अलोकतांत्रिक कदम।

खबर शेयर करें -

प्रदेश सरकार द्वारा कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय नेता पूर्व के जिलापंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी के खिलाफ अलोकतांत्रिक कदम उठा कर उनकी सदस्यता समाप्त कर आगामी 5 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की कार्रवाई हुई है जिसके विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ सभा कर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया।


पूर्व विधायक ललित फर्सवाण जी ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष के खिलाफ दमनकारी नीति अपनाकर जनता का गला घोंट रही है,हरीश ऐठानी की सदस्यता समाप्त करना कपकोट की आवाज़ को दबाना है जिसे कपकोट की जनता व कांग्रेस बिल्कुल सहन नही करेगी।

कपकोट नगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने कहा कि हरीश ऐठानी ने जिलापंचायत अध्यक्ष रहते जो अभूतपूर्व कार्य किये हैं उसे देखकर भाजपा पंचायत चुनाव में अपनी हार के सपनों से डर रही है।
जिलापंचायत बड़ेत सदस्य श्रीमती वंदना ऐठानी जी ने कहा कि हरीश ऐठानी का जनता से इतना जुड़ाव है कि उनके द्वारा किये विकास कार्यो से भाजपा घबरा चुकी है तभी उन्हें पंचायत चुनाव लड़ने से रोक लगाई है,लेकिन उन्हें न्याय पर पूरा भरोसा है और वे जल्द ही न्यायलय की शरण मे जाएंगे।

पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणी पाठक ने कहा कि भाजपा जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कांग्रेस के नेताओं से डर चुकी है तभी इस प्रकार के अलोकतांत्रिक साजिश रच कांग्रेस नेताओं की सदस्यता समाप्त की जा रही है।

ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गढ़िया ने कहा कि भाजपा ने हरीश ऐठानी की सदस्यता समाप्त कर आगामी निकाय व पंचायत चुनाव में अपनी घबराहट दिखा दी है,भाजपा के ऐसे कारनामो से कांग्रेस में नई जान आई है जिससे कांग्रेस आगामी निकाय व अन्य चुनाव में मजबूती से लड़ कर सत्ता में काबिज होगी। सभी लोगों ने कहा कि वे हरीश ऐठानी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है उनके समर्थन में जहाँ तक जाना होगा वे जाने के लिए तैयार हैं।


वहीं कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चामू देवली,सभासद दीपक ऐठानी-प्रवीण ऐठानी,हरीश कपकोटी,ममता मेहता,नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश कांडपाल,राम सिंह ऐठानी,भूपाल कोरंगा,हयात सिंह,गणेश ऐठानी, ,भवान कोरंगा,दीपक ऐठानी, चंद्रप्रकाश दानू,कमलेश गढ़िया,हरीश जोशी,दिनेश टाकुली, दिनेश दानू,गणेश तिवारी ,कुंदन गोस्वामी सहित कई नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp