logo

भाजपा ने चंपावत उपचुनाव ने लिए टीम की गठित, इनको मिली अहम जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भाजपा ने दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाई है। विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनाव प्रबंधन समिति की अहम भूमिका रही। चुनाव संपन्न और सरकार के गठन के बाद आज पार्टी मुख्यालय में भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक की गई। प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत सीट से उपचुनाव लड़ने जा रहे हैं। जिसकी तैयारियों में भाजपा संगठन जुटी हुई है। चंपावत में होने वाले उप चुनाव के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा उप चुनाव के लिए सभी राजनीतिक योजना और संरचना तैयार हो चुकी है। उप चुनाव के लिए टीम की घोषणा भी कर दी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि चंपावत में होने वाले उप चुनाव के लिए सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा को केंद्रीय प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही प्रदेश महामंत्री संगठन को मार्गदर्शक, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास को प्रभारी मंत्री, कैलाश शर्मा को प्रभारी, दीप्ति रावत को सह प्रभारी, कैलाश गहतोड़ी को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp