logo

भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण का नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

खबर शेयर करें -

भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओ ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण का पार्टी कार्यालय मंडलसेरा में भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष रमेश तिवारी ने कहा कि इंद्र सिंह फर्स्वाण के अध्यक्ष बनने से संगठन पहले से और अधिक मजबूत होगा। साथ ही हर कार्यकर्ता को पहले से और अधिक मेहनत करनी होगी। वही कार्यक्रम में इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए बढ़चढ़ कर कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन हेम साह व कैलाश गड़िया ने संयुक्त रूप से किया जायेगा। इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज ओली, भवगती धपोला, प्रकास साह, राजेश रौतेला,तारा सिंह रावत, जीवंती कांडपाल,आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp