logo

बागेश्वर पुलिस को नशा विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, दो तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर।
उत्तराखण्ड सरकार के “नशामुक्त उत्तराखण्ड 2025” अभियान के तहत जिले में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान में बागेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध चरस और स्मैक बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी अजय लाल साह के पर्यवेक्षण में एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

पहला मामला — 1.040 किलोग्राम चरस बरामद

यह भी पढ़ें 👉  दिलेश्वर धाम मंदिर में चोरी, दोपहर के समय दिया वारदात को अंजाम

23 अक्टूबर को एसओजी बागेश्वर की टीम ने 53 वर्षीय खीम सिंह पुत्र मलक सिंह, निवासी कर्मी सापुली, थाना कपकोट को 1.040 किलोग्राम अवैध चरस के साथ पन्द्रहपाली तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग चार लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में मुकदमा संख्या 67/25, धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया है।

दूसरा मामला — 4.34 ग्राम स्मैक बरामद

इसी क्रम में 24 अक्टूबर को एसओजी व कोतवाली की संयुक्त टीम ने 22 वर्षीय अभिषेक वर्मा पुत्र दीपक वर्मा, निवासी कांडा पड़ाव, को 4.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ छतीना वन विभाग बैरियर, कांडा रोड के पास से गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 80 हजार रुपये बताई गई है।
इस संबंध में कोतवाली बागेश्वर में मुकदमा संख्या 68/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भैसुड़ीकुटीर-नरगढ़ा पैदल मार्ग बंद, ग्रामीणों के सामने दैनिक जरूरतों का संकट

पुलिस टीम को मिला प्रोत्साहन

गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक सलाउद्दीन खान (प्रभारी एसओजी), उपनिरीक्षक नितिन बहुगुणा, कांस्टेबल कैलाश तिरुवा, संतोष सिंह, रमेश सिंह (ANTF/एसओजी), भुवन बोरा और राजेन्द्र कुमार शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने टीम के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उन्हें ₹2,500 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  बघर के वरीना तोक में भूस्खलन का खतरा, कई मकानों पर मंडरा रहा संकट

एसपी घोड़के ने कहा कि बागेश्वर पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। जिले को नशामुक्त बनाने के लिए नशा तस्करों और उनके नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp