logo

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी थे सवार,रेस्क्यू अभियान जारी

खबर शेयर करें -

अहमदाबाद।
गुरुवार दोपहर एक भयावह विमान हादसा उस समय हो गया जब एयर इंडिया का अंतरराष्ट्रीय विमान AI-171 अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है।

हादसे का विवरण

हादसा दोपहर लगभग 1:38 बजे हुआ, जब विमान टेक-ऑफ के कुछ मिनटों के भीतर ही मेघानी नगर इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह स्थान अहमदाबाद एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर है। विमान के गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और इलाके में धुएं का गुबार फैल गया।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षक संजय जनौटी को मिला ‘ज्ञान गंगा सम्मान-2026’

पायलट ने दी थी इमरजेंसी सूचना

टेकऑफ के बाद विमान ने मुश्किल से 625 फीट की ऊंचाई प्राप्त की थी, तभी पायलट सुमीत सभरवाल ने ATC को “मेडे कॉल” भेजा। लेकिन इसके तुरंत बाद विमान का संपर्क टूट गया और वह रिहायशी इलाके में गिर गया।

यात्रियों की संख्या और राष्ट्रीयता

कुल सवार: 242 (230 यात्री + 12 क्रू सदस्य)

भारतीय नागरिक: 169

ब्रिटिश नागरिक: 53

पुर्तगाली नागरिक: 7

कनाडाई नागरिक: 1

पूर्व मुख्यमंत्री की मौजूदगी

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, पूर्व सीएम विजय रुपाणी और उनकी पत्नी भी इस विमान में सवार थे। फिलहाल उनकी स्थिति के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और एयर इंडिया द्वारा यात्रियों की पहचान और स्थिति की पुष्टि की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  महंगाई, बेरोजगारी और जंगली जानवरों के आतंक के खिलाफ यूकेडी ने किया प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

यात्रियों में 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक 100 शव मिलने की खबर है।

प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं।

एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1:40 बजे यह क्रैश हो गई।

जानकारी के मुताबिक विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।

राहत और बचाव

यह भी पढ़ें 👉  चेक बाउंस मामले में भगोड़ा वारंटी गिरफ्तार

हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, NDRF, पुलिस, और एम्बुलेंस टीमें मौके पर पहुंचीं। कई घायलों को अस्पताल भेजा गया है और राहत कार्य जारी है। घटनास्थल को सील कर दिया गया है।

सरकार की प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्री अमित शाह, और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हादसे पर दुख जताते हुए तत्काल राहत और जांच के निर्देश दिए हैं। एयर इंडिया और बोइंग की ओर से भी संवेदना व्यक्त की गई है।

जांच के आदेश

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस हादसे की तकनीकी जांच के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, तकनीकी खराबी इस दुर्घटना का संभावित कारण हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp