logo

हरिद्वार में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हरिद्वार। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस टीम ने हरिद्वार में बड़ी कार्रवाई करते हुए आंगनबाड़ी सुपरवाइजर राखी सैनी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
प्रमोशन के नाम पर मांगी थी रिश्वत
जानकारी के अनुसार, आरोपी सुपरवाइजर रुड़की क्षेत्र में तैनात थीं। एक आंगनबाड़ी सहायिका का प्रमोशन लंबे समय से लंबित था। आरोप है कि जब भी सहायिका प्रमोशन को लेकर संपर्क करती, तो उसे टाल दिया जाता था।
इसी बीच सुपरवाइजर ने प्रमोशन कराने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। सहायिका ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई।
जाल बिछाकर रंगेहाथ पकड़ा
शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की गोपनीय जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद टीम ने ट्रैप प्लान तैयार किया।
बुधवार को तय योजना के तहत सहायिका को रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय बुलाया गया। जैसे ही रकम दी गई, पहले से मौजूद विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
आवास पर भी छापा, दस्तावेज खंगाले जा रहे
गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी के आवास पर भी छापेमारी की। वहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
जांच जारी, अन्य की भूमिका भी खंगाली जाएगी
विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है। यदि इसमें किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  19 दिन बाद भी नहीं बन पाया वैकल्पिक मार्ग, ग्रामीणों में भारी नाराजगी,भैंसखाल में कल्मट टूटने से सीमांत क्षेत्र का संपर्क बाधित, खाद्यान्न और गैस संकट गहराया
Ad
Share on whatsapp