बागेश्वर : भारतीय जनता महिला मोर्चा ने केंद्र सरकार के बजट का काफी सराहा है। यह बजट महिलाओं को सशक्त बनाएगा। साथ ही लखपति दीदी योजना का लाभ अंतिम छोर में रहने वाली महिला तक पहुंचेगा। पीएम आवास का लाभ उन्हें अधिक मिलेगा। बालिका शिक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा।
पार्टी कार्यालय में बजट को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमला चुफाल ने कहा कि यह बजट महिलाओं के उत्थान व उन्हें आर्थिक रूप से ओर सशक्त बनाने का बजट है। जिलाध्यक्ष रेखा गोस्वामी ने कहा कि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। समाज के हर व्यक्ति तक इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर सुनीता टम्टा, बिमला कपकोटी, खड़क टंगड़िया, संजय परिहार,जीवंती कांडपाल, बसंती देव, माया गडिया, भावना गड़ियाया, आशा फुलारा, माया गोस्वामी, नीमा धपोला, मथुरा प्रसाद आदि मौजूद रहे।








