बागेश्वर: जिले में आंबेडकर जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर तहसील रोड से नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नुमाइशखेत तक भव्य रैली निकाली गई।
आंबेडकर जयंती समारोह के संयोजक संजय कुमार टम्टा ने रैली का नेतृत्व किया। बड़ी संख्या में अधिकारीगण, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग, शिक्षक, कर्मचारी, महिलाएं, बच्चे तथा युवा शामिल हुए। नुमाइशखेत पहुंचकर आयोजित सभा में वक्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को समानता, न्याय तथा अधिकारों के प्रति जागरूक करने में प्रेरणादायी हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त और समतामूलक समाज का निर्माण संभव है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्य, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, एडवोकेट गोविंद भंडारी, जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, इंद्र सिंह परिहार, दलीप सिंह खेतवाल आदि उपस्थित थे।
उधर, भाजपा ने पार्टी जिला कार्यालय में डा. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रभा गढ़िया ने की, जिसमें कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर संयोजक कुमाऊं संयोजक जगदीश चंद्र आर्य, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार, संयोजक जगदीश प्रसाद, बसंती देव, जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, संजय परिहार, प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिद्दीन अहमद तिवारी, रेखा गोस्वामी, सुनीता टम्टा, ज्योति दीप नारायण, किशोर कुमार आदि उपस्थित थे।
इधर,ख् विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज मंडलसेरा के छात्र-छात्राओं ने नगर में भव्य घोष पथ संचलन कर अनुशासन, एकता तथा राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। घोष की गूंज तथा विद्यार्थियों की सुसंगठित कदमताल ने पूरे नगर का वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. अब्बल सिंह तोपाल, प्रांतीय घोष प्रमुख विशन सिंह पवार, मनोज मेहता, हरीश कोरंगा, जगदीश मेहता, नवीन परिहार, नवीन उपाध्याय, प्रमोद चौधरी, ममता मेहरा, प्रियंका देव आदि उपस्थित थे। सिमकुना में आंबेडकर जयंती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने सहभागिता कर बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। आंबेडकर जन जागृति समिति ने कैंप कार्यालय मेहनरबूंगा कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार आर्य, हरीश चंद्र आर्या, अमर राम, चंपा देवी, राजेंद्र कुमार, अर्जुन राम आदि उपस्थित थे। उधर, कपकोट में भी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुए।








