बागेश्वर। उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बागेश्वर जनपद के युवा अधिवक्ता प्रभात कांडपाल को राज्य सरकार की ओर से एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति को विधि क्षेत्र में उनकी सक्रियता और जनहित के मुद्दों पर लगातार किए जा रहे कार्यों का परिणाम माना जा रहा है।
प्रभात कांडपाल लंबे समय से विधि क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। उनकी लगन, मेहनत और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है।
उनकी इस उपलब्धि से बागेश्वर जिले में खुशी का माहौल है। स्थानीय अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर बागेश्वर विधायक पार्वती दास सहित युवा अधिवक्ता गौरव कुमार दास और मनोज बचखेती समेत कई लोगों ने प्रभात कांडपाल को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से








