logo

बागेश्वर : 31 अगस्त को जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। मौसम विभाग की ओर से जिले में 31 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष अपूर्वा पांडे ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार 31 अगस्त को जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में पूर्ण अवकाश रहेगा।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालय या आंगनबाड़ी केंद्र के खिलाफ नियमानुसार सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय छात्र-छात्राओं और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सरकारी कर्मचारियों को भाजपा कार्यकर्ता की तरह इस्तेमाल करने का आरोप, हरीश ऐठानी ने मांगी जांच
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp