logo

पोक्सो एक्ट के आरोपी को बागेश्वर पुलिस ने गाजियाबाद से किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर पुलिस द्वारा महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना काण्डा पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में की गई।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 12 मई 2026 को वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना काण्डा में FIR संख्या 08/2026 दर्ज की गई थी। मामले में धारा 64(1) बीएनएस तथा 5(J)(ii)/6 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के अनुपालन में थानाध्यक्ष काण्डा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद स्थित सेक्टर-62, थाना खोडा कॉलोनी क्षेत्र के KTG रेस्टोरेंट के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अक्षय कुमार पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम सिमकुना, पोस्ट सिमकुना, थाना काण्डा, जनपद बागेश्वर, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी टीम में बलवन्त सिंह तथा कांस्टेबल राजकुमार शामिल रहे।

Share on whatsapp