logo

बागेश्वर : एक साल से नहीं मिली सीएम स्कॉलरशिप, एनएसयूआई ने खोला मोर्चा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर,
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने सीएम स्कॉलरशिप की राशि छात्रों के खातों में जमा न होने पर कड़ी आपत्ति जताई है। विरोध में उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वह किसी भी छात्र का अहित नहीं होने देंगे। छात्र हित में उग्र आंदोलन करना पड़ा तो उसे भी करेंगे।
संगठन के कार्यकर्ता मंगलवरा को कैंपस गेट पर पहुंचे। नारेबाजी के साथ धरना शुरू कर दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछले एक वर्ष से छात्र-छात्राओं को सीएम स्कॉलरशिप का शुल्क नहीं मिला है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने जल्द छात्रों के खातों में छात्रवृत्ति की राशि जारी करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान प्रेम दानू, राहुल कुमार, नीरज जोशी, सुशांत, कैलाश गोस्वामी, प्रीतम कुमार, पवन कुमार, हरीश नेगी और सुमित समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, कुट्टू के आटे के इस्तेमाल को लेकर किया जागरूक
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp