logo

पोक्सो एक्ट के आरोपी को बागेश्वर पुलिस ने गाजियाबाद से किया गिरफ्तार

बागेश्वर पुलिस द्वारा महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना काण्डा पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार, दिनांक 12 मई 2026 को वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना काण्डा में FIR … Read more

बागेश्वर में मुगा रेशम खेती की गूंज, आसाम के वैज्ञानिकों ने देवकी लघु वाटिका मॉडल की सराहना की

बागेश्वर में मुगा रेशम उत्पादन को लेकर एक नई संभावनाओं की शुरुआत होती दिखाई दे रही है। आसाम से आए वैज्ञानिकों के दल ने देवकी लघु वाटिका का भ्रमण कर यहां हो रही मुगा रेशम की खेती और उससे जुड़े नवाचारों का अवलोकन किया। वैज्ञानिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड … Read more

चीड़ का विशाल पेड़ बना आफत, फायर टीम ने कड़ी मशक्कत से हटाया

अमस्यारी कोट के पास गिरे पेड़ से बाधित मार्ग फायर टीम ने खोला, यातायात हुआ सुचारू फायर स्टेशन बागेश्वर की टीम ने अमस्यारी कोट क्षेत्र में सड़क पर गिरे विशाल पेड़ को हटाकर बाधित यातायात को सुचारू किया। घटना फल्याटी गांव के पास की बताई जा रही है, जहां चीड़ का एक बड़ा पेड़ सड़क … Read more

बिलोना क्षेत्र में घायल घुरड़ का सफल रेस्क्यू, उपचार के बाद जंगल में छोड़ा गया

बागेश्वर : वन विभाग बागेश्वर की टीम ने बिलोना क्षेत्र में एक घायल घुरड़ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। रेस्क्यू अभियान वन क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह करायत के निर्देशन में चलाया गया। बता दे कि बिलोना क्षेत्र में एक घुरड़ घायल अवस्था में कुंदन सिंह के आवास के पास दिखाई … Read more

बैजनाथ अस्पताल में शराबी युवकों का तांडव,स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्रता के बाद हड़ताल की चेतावनी

बागेश्वर गरुड़ : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ अस्पताल में बीती 14 मई की रात उस समय अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब शराब के नशे में धुत कुछ युवक अस्पताल परिसर में घुस आए और ऑन-ड्यूटी डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता करने लगे। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा … Read more

देवलखेत स्कूल में होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण

बागेश्वर : राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय बैजनाथ द्वारा राजकीय जीयूपीएस देवलखेत में एकदिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उन्हें स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हेमलता गोस्वामी, फार्मेसी अधिकारी प्रमोद कुमार सेमवाल तथा बहुउद्देशीय कर्मी महेश वर्मा द्वारा करीब 25 छात्र-छात्राओं … Read more

बागेश्वर में ग्रामीण स्वरोजगार को नई दिशा,स्थानीय जड़ी-बूटियों से रोजगार की नई राह दिखा रहा आरसेटी

बागेश्वर: ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर में इन दिनों महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संस्थान द्वारा संचालित 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को अगरबत्ती, धूप और पारंपरिक दिए बनाने की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। इस प्रशिक्षण में करीब 20 महिला और … Read more

बागेश्वर : गागरीगोल की ललिता बनी प्रदेश की AI स्टार, राज्यपाल ने किया सम्मानित

बागेश्वर : इंटर कालेज गागरीगोल की 12 वीं की छात्रा ललिता पांडे को गुरुवार को राजभवन की एआइ रूम में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने आपरेशन काल्की अभियान का पहला सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान मिलने पर जिला गौरवांवित हुआ है। तकनीकी विशेषज्ञ सिद्धार्थ माधव ने बताया कि इस पहल के तहत प्रदेशभर में 108 नवाचारी … Read more

नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, एसबीआई तिराहे पर फूंका सरकार का पुतला

बागेश्वर। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बागेश्वर जिला कांग्रेस कमेटी का आक्रोश गुरुवार को सड़कों पर देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार और मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने … Read more

सनातन धर्म पर टिप्पणी को लेकर भाजयुमो में आक्रोश, सरयू पुल तिराहे पर फूंका पुतला

बागेश्वर। तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा बागेश्वर ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भराड़ी टैक्सी स्टैंड स्थित सरयू पुल तिराहे पर एकत्र होकर पुतला दहन किया और बयान की कड़ी निंदा की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष आदर्श कठायत ने … Read more