logo

बागेश्वर : गागरीगोल की ललिता बनी प्रदेश की AI स्टार, राज्यपाल ने किया सम्मानित

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : इंटर कालेज गागरीगोल की 12 वीं की छात्रा ललिता पांडे को गुरुवार को राजभवन की एआइ रूम में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने आपरेशन काल्की अभियान का पहला सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान मिलने पर जिला गौरवांवित हुआ है।
तकनीकी विशेषज्ञ सिद्धार्थ माधव ने बताया कि इस पहल के तहत प्रदेशभर में 108 नवाचारी अनुप्रयोग विकसित किए गए हैं। इसके लिए विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभाशाली छात्रों का चयन किया जाएगा, जिन्हें राजभवन में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। चयनित छात्र विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में एप निर्माण का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे। साथ ही उन्होंने सरल भाषा में एआइ की उपयोगिता तथा भविष्य में इसके बढ़ते महत्व को समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आने वाला समय तकनीक का है और वही आगे बढ़ेगा, जो नई तकनीकों को सीखने और अपनाने का साहस करेगा। राज्यपाल ने सर्वश्रेष्ठ एआइ प्रोजेक्ट आइडिया के लिए सर्वश्रेष्ठ सम्मान पुरस्कार इंटर कालेज गागरीगोल की छात्रा ललिता पांडेय को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में राज्य के 13 जिलों के सुदूर तथा दुर्गम सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता शिक्षा तथा आधुनिक तकनीकों से जोड़ने की पहल की गई। एआइ बेस्ड प्रोजेक्ट आइडिया के लिए हजारों विद्यार्थियों से नवाचारी विचार प्राप्त किए गए। इनमें से 108 श्रेष्ठ आइडिया, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर आधारित थे, का चयन कर उनके अनुप्रयोग (एप) विकसित किए गए। ललिता की इस उपलब्धि पर दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश्वरी मेहता, प्रबंधक दीपक पाठक, प्रधानाचार्य पंकज साह, पूर्व प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पंत और नंदन अलमिया सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विश्व जनसंख्या दिवस पर कौसानी में विधिक जागरूकता शिविर, स्वास्थ्य और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
Ad
Share on whatsapp