logo

चीड़ का विशाल पेड़ बना आफत, फायर टीम ने कड़ी मशक्कत से हटाया

खबर शेयर करें -

अमस्यारी कोट के पास गिरे पेड़ से बाधित मार्ग फायर टीम ने खोला, यातायात हुआ सुचारू

फायर स्टेशन बागेश्वर की टीम ने अमस्यारी कोट क्षेत्र में सड़क पर गिरे विशाल पेड़ को हटाकर बाधित यातायात को सुचारू किया। घटना फल्याटी गांव के पास की बताई जा रही है, जहां चीड़ का एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था।
एमडीटी के माध्यम से सूचना मिलने पर दिनेश चंद्र पाठक के निर्देशन में फायर रेस्क्यू यूनिट तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि विशाल चीड़ का पेड़ सड़क के बीचोंबीच गिरा हुआ है, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था।
फायर रेस्क्यू टीम ने तत्काल वुडन कटर की सहायता से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया और सुरक्षित किनारे किया। कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया।
घटना में किसी प्रकार की जनहानि या अन्य नुकसान की सूचना नहीं है। रेस्क्यू अभियान में केदार सिंह, चालक रमेश बंगारी, अंजना सुप्याल, रीता राणा, हिना तथा दीपक दानू शामिल रहे।

Share on whatsapp