logo

केदारनाथ उप चुनाव में दूसरे राउंड की मतगणना तक बीजेपी प्रत्याशी एक हजार वोट से आगे

केदारनाथ उपचुनाव में दूसरे राउंड की मतगणना हुई पूरी। बीजेपी की प्रत्याशी आशा नौटियाल आगे चल रही है। केदारनाथ उपचुनाव – पहला राउंड तक कुल वोटिंग बीजेपी – 1398 कांग्रेस – 915 निर्दलीय प्रत्याशी – 1185 केदारनाथ उपचुनाव – दूसरे राउंड तक कुल वोटिंग – भाजपा – 3286 कांग्रेस – 2281 त्रिभुवन – 2017 बता … Read more

निर्माताओं ने फिल्म निर्माण के लिए उत्तराखंड की नई फिल्म नीति की करी सराहना

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 55वें संस्करण में उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद द्वारा गोवा स्थित फ़िल्म बाजार में प्रतिभाग किया गया है। इसी कड़ी में आज नॉलेज सीरीज में उत्तराखण्ड राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई नई फिल्म नीति 2024 पर चर्चा की गई। नॉलेज सीरीज का शीर्षक बिल्डिंग फ़िल्म फ्रेंडली उत्तराखण्ड-इनिशिएटिव्स- इंसेंटिव्स एंड … Read more

राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन,तीन स्वर्ण, दो रजत और चार खिलाड़ियों ने जीता कांस्य

बागेश्वर। राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ी छाए रहे। तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण, दो ने रजत तथा चार ने कांस्य पदक जीत जिले का नाम रोशन किया है। यहां पहुंचने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सोन ने उन्हें सम्मानित किया। जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी ने बताया कि आठ से 12 नवंबर तक … Read more

भारत सरकार की कामन रिव्यू मिशन दल ने बागेश्वर में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं की करी पड़ताल

चार दिवसीय जिले के दौरे पर आयी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की कामन रिव्यू मिशन दल द्वारा जनपद बागेश्वर में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं की पड़ताल की। उन्होंने भौतिक एवं वित्तीय समीक्षा तथा योजनाओं के आम जन को मिलने वाले लाभों का भौतिक सत्यापन किया। केंद्र की टीम द्वारा जनपद बागेश्वर के जिला अस्पताल,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट,कांडा,बैजनाथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाली,सानिउडियार,आयुष्मान आरोग्य मंदिर चौरा,कर्मी का भ्रमण किया गया तथा ग्राम जसरौली क्षेत्र ऐथाण तथा देवलचौरा के ग्राम स्वास्थ्य,पोषण एवं पोषण समिति के सदस्यों व गर्भवती महिलाओं के साथ योजनाओ के लाभों के बारे में जानकारी ली।

केंद्रीय दल ने जिले के भ्रमण के बाद गुरुवार देर शाम को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी आशीष भटगांई के साथ फील्ड भ्रमण कार्यक्रम में अपने अनुभवों को साझा किया। साथ ही गर्भवती महिलाओं एवं मरीजों को चिकित्सालय में मिलने वाली सुविधाओं और उपचार के बारे में फीड बैक दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने के साथ ही बायोमेडिकल वेस्ट का भी उचित निस्तारण किया जा रहा है। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ गर्भवती महिलाओं के साथ ही मरीजों को यथा समय मिले इस दिशा में तेजी के साथ काम करते हुए नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

सीएमओ डॉ.कुमार आदित्य तिवारी ने केंद्रीय टीम द्वारा दिए गए फीडबैक व सुझाव के मुताबिक कार्य करने का भरोसा दिया।

बैठक में केंद्रीय टीम में आयुक्त डा.दिव्या वलेचा,प्रशांत,आशीष,डा.वैस्टी,डा.अनिता,डा मंजू,हेमंत,के साथ राज्य स्तर से डा.उमा रावत,सलाहकार मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम के पंकज कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

पोस्टऑफिस घोटाले के आरोपी व उसके निकट संबंधी की चल अचल संपत्ति की बिक्री पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक

बागेश्वर : तहसील कांडा अंतर्गत सिमगढ़ी उप डाकघर में हुए घोटाले के आरोपी एवं उनके निकट सम्बंधी व्यक्तियों की अब चल एवं अचल सम्पति के विक्रय पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। उल्लेखनीय है कि गबन के मामले में सम्बंधित डाकसेवक को पहले ही जेल भेज दिया गया है। डीएम आशीष भटगांई ने … Read more

सेना भर्ती में युवाओं पर लाठीचार्ज का कांग्रेस ने किया विरोध, प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

पिथौरागढ़ में आयोजित सेना की भर्ती में युवाओं को हुई असुविधा पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने इसके लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। गुस्साए कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा युवाओं की शुरू से ही विरोधी रही है। … Read more

बेरोजगारी का आलम : सेना भर्ती के दौरान 20 हजार से ज्यादा युवा गेट तोड़कर भर्ती स्थल में घुसे, कई युवक घायल, पुलिस को चलानी पड़ी लाठियां

पिथौरागढ़: आज देश में बेरोजगारी का आलम युवाओं के रोजगार को लेकर इस कदर उमड़ी भीड़ ने बयां कर दी, हजारों किमी दूर से धक्के खाते, भूखे-प्यासे ये देश का भविष्य पिथौरागढ़ जिले के गधेरों से लेकर धार तक भरे पड़े हैं, बेरोजगारी की भीड़ रोजगार को लेकर स्टेशनों में जब दिखी तो जिलों के … Read more

राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समागम उमंग का हुआ शुभारंभ

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर में डी.एल.एड. प्रशिक्षुओ हेतु राज्य स्तरीय “इंटर डायट कल्चरल मीट” (उमंग-2024) का शुभारंभ आज 20 नवम्बर को हुआ। कार्यक्रम समन्वयक/डायट प्रवक्ता श्री रवि कुमार जोशी ने कहा कि विद्यालयी शिक्षा में, विशेष रूप से प्रारंभिक शिक्षा में लोक संगीत, लोक नृत्य, नाटिकाओं, बाल गीतों, लोककथाओं का विशेष महत्व है, … Read more

डंपर की चपेट में आया नेपाली मजदूर, हायर सेंटर रेफर

बागेश्वर : नेपाली मजदूर डंपर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है, जबकि बाइक सवार की तलाश पुलिस कर रही है। मालूम हो … Read more

जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कांडा का किया औचक निरीक्षण, पांच डॉक्टर मिले नदारद

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कांडा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में पांच डॉक्टर अपने कार्यस्थल से नदारद मिले। जिलाधिकारी ने सभी को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। चिकित्सालय परिसर,वार्डों एवं कक्षों में गन्देगी देखने को मिली। जिलाधिकारी ने चिकित्साधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं में सुधार … Read more