logo

बागेश्वर पुलिस लाइन में एसपी चन्द्रशेखर घोडके के नेतृत्व में विस्तृत साप्ताहिक परेड आयोजित

बागेश्वर। जनपद बागेश्वर में पुलिस बल की कार्यक्षमता, अनुशासन, शारीरिक दक्षता और टीम वर्क को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन बागेश्वर में साप्ताहिक परेड का भव्य आयोजन किया गया। परेड की कमान स्वयं पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके ने संभाली। परेड का निरीक्षण और फिटनेस पर जोर सबसे पहले एसपी घोडके ने … Read more

नेहरू जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण, विकास में योगदान को याद किया

बागेश्वर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में निवर्तमान जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके बताए आदर्शों व मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। आयोजित सभा में वक्ताओं … Read more

जिलाधिकारी ने कानून-व्यवस्था, राजस्व वसूली, GST, परिवहन व खाद्य सुरक्षा पर दिए कड़े निर्देश

बागेश्वर : कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें अभियोजन, पुलिस, परिवहन, आबकारी, खाद्य सुरक्षा, पूर्ति, GST तथा राजस्व वसूली सहित विभिन्न विभागों की कार्यप्रगति की व्यापक समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने थानों एवं राजस्व … Read more

मेरा सपना मेरा लक्ष्य कार्यक्रम में DM ने छात्राओं से संवाद कर किया प्रेरित, प्रशासनिक प्रक्रिया से कराया अवगत

बागेश्वर : बाल दिवस के अवसर पर “मेरा सपना—मेरा लक्ष्य” कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने GIC भटखोला की छात्राओं से संवाद किया और उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली से अवगत कराया। इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्रा पलक पंख को अपने समीप बैठाकर बैठक की कार्यवाही दिखाते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और प्रतिदिन अपना … Read more

मेडिकल स्टोर्स पर औचक निरीक्षण,अनियमितताएँ मिलने पर दो मेडिकल स्टोरों को नोटिस, चार दवाओं के सैंपल लैब भेजे गए

बागेश्वर। मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों तथा आयुक्त एवं अपर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेशों के अनुपालन में जिले में नशा मुक्त उत्तराखंड और नकली दवाओं की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत औषधि निरीक्षक बागेश्वर पूजा रानी ने जनपद के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स पर औचक … Read more

नवाचार का मंच बना राजकीय इंटर कॉलेज वज़्यूला,बाल वैज्ञानिकों ने बनाए प्रेरक विज्ञान मॉडल

पदम सिंह परिहार राजकीय इंटर कॉलेज वज़्यूला विज्ञान की चार दिवसीय कार्यशाला का विज्ञान मेले के साथ सफल समापन बागेश्वर। पदम सिंह परिहार राजकीय इंटर कॉलेज वज़्यूला में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) बागेश्वर द्वारा संचालित चार दिवसीय विज्ञान कार्यशाला आज विज्ञान मेले के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों ने अत्यंत … Read more

हल्द्वानी में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल खत्म, कमिश्नर की छापेमारी में सनसनीखेज खुलासा

हल्द्वानी तहसील क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने के मामले ने प्रशासन को सकते में डाल दिया है। कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत ने गुरुवार को कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर औचक छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। जांच में कई गड़बड़ियां सामने आईं। सूत्रों के अनुसार, कमिश्नर ने बनभूलपुरा स्थित एक CSC सेंटर पर छापा मारा, … Read more

आपदा प्रबंधन को बनाएं क्रियाशील और प्रभावी — जिलाधिकारी ने की मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा बैठक

बागेश्वर : आपदा प्रबंधन के तहत 15 नवम्बर को जनपद में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा प्रबंधन केवल “खाना पूर्ति” तक सीमित न रहे, बल्कि इसे रचनात्मक संभावनाओं से जोड़ा जाए ताकि किसी भी … Read more

बागेश्वर बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मसालों और दालों के नमूने लिए

बागेश्वर बाजार क्षेत्र में खुले में बिक रहे मसालों और दालों की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने कई प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र मॉल से दाल के दो नमूने, तथा गोमती … Read more

जिम कॉर्बेट इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा समारोह संपन्न

बागेश्वर। जिम कॉर्बेट इंटरनेशनल स्कूल, बागेश्वर में गुरुवार को वार्षिक क्रीड़ा समारोह बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन डिग्री कॉलेज मैदान में किया गया, जिसमें छात्रों ने खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप सिंह ने किया। विद्यालय … Read more