logo

हल्द्वानी में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल खत्म, कमिश्नर की छापेमारी में सनसनीखेज खुलासा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी तहसील क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने के मामले ने प्रशासन को सकते में डाल दिया है। कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत ने गुरुवार को कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर औचक छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। जांच में कई गड़बड़ियां सामने आईं।

सूत्रों के अनुसार, कमिश्नर ने बनभूलपुरा स्थित एक CSC सेंटर पर छापा मारा, जहां दस्तावेज़ लेखक फैजान मिकरानी को मौके पर ही फर्जी दस्तावेज़ बनाते हुए पकड़ा गया। मौके से कई संदिग्ध प्रमाण पत्र बरामद हुए, जिनमें अलग-अलग लोगों के नाम और विवरण दर्ज थे। यह कार्रवाई बरेली निवासी रईस अहमद की शिकायत के बाद की गई। उन्होंने जनता दरबार में बताया था कि उनके नाम से किसी अन्य व्यक्ति का स्थायी निवास प्रमाण पत्र जारी किया गया है। जांच में पाया गया कि यह प्रमाण पत्र फैजान मिकरानी द्वारा तैयार किया गया था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि फर्जीवाड़े के दौरान अन्य व्यक्तियों के मोबाइल नंबरों का गलत इस्तेमाल किया गया और कई प्रमाण पत्रों में मनगढ़ंत जानकारी भरी गई, जिससे सरकारी रिकॉर्ड प्रभावित हुआ। कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि यह कार्रवाई लंबे समय से चल रहे फर्जी दस्तावेज़ गिरोह के भंडाफोड़ का नतीजा है। उन्होंने तहसील प्रशासन को तत्काल मुकदमा दर्ज करने और भविष्य में दस्तावेज़ जारी करते समय सत्यापन और पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए।

Share on whatsapp