logo

बागेश्वर बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मसालों और दालों के नमूने लिए

खबर शेयर करें -

बागेश्वर बाजार क्षेत्र में खुले में बिक रहे मसालों और दालों की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने कई प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र मॉल से दाल के दो नमूने, तथा गोमती पुल स्थित प्रतिष्ठानों से मसालों के दो और दाल का एक नमूना लिया। इस प्रकार कुल पांच नमूने परीक्षण के लिए संकलित किए गए। जांच टीम का नेतृत्व जिला अभिहित अधिकारी ललित मोहन पांडे ने किया। उन्होंने बताया कि नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। टीम ने बाजार क्षेत्र के व्यापारियों को साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सामग्री को ढककर रखने के निर्देश भी दिए, ताकि उपभोक्ताओं को मिलावटी या असुरक्षित खाद्य पदार्थों से बचाया जा सके। उनके साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार और भूपेन्द्र सिंह देव भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  13वीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों का जलवा, 78 पदक जीतकर उत्तराखंड टीम बनी राष्ट्रीय चैंपियन
Ad
Share on whatsapp