logo

रसोई गैस सिलेंडर वाहन नही आने पर नाराज महिलाओ ने तहसील कार्यालय में किया प्रर्दशन

खबर शेयर करें -

ताकुला मार्ग से त्यूनरा बायपास मार्ग पर रसोई गैस सिलेंडर वाहन नहीं आने पर महिलाओं ने रोष व्याप्त है। नाराज महिलाओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इंडेन गैस विभाग से जल्द बायपास मार्ग पर गैस सिलेंडर वाहन भेजने की मांग की है। जल्द मांग नहीं माने जाने पर क्षेत्र के लोगों के सहयोग से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

पालनीकोट, कफलखेत, मजियाखेत के लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए ताकुला मार्ग तक आना पड़ रहा है, जबकि क्षेत्र के लिए बायपास मार्ग बन गया है। इसके बावजूद यहां वाहन नहीं आ रहा है। ताकुला मार्ग आने के लिए उन्हें सिर पर खाली सिलेंडर लेकर आना पड़ रहा है। भरा सिलेंडर घर ले जाने में उन्हें 100 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। यदि बायपास मार्ग पर वाहन आ जाएगा तो इसका लाभ क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। इससे उनका समय व धन दोनों बी बचेगा। पूर्व में भी वह कई बार इसकी मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। इस मौके पर पूर्व कनिष्ट प्रमुख सुनीता टम्टा, उर्वसी गड़िया, रिया पांडेय, तुलसी, कांता उप्रेती, दीपा जोशी, सरस्वती, इंद्रा देवी, चम्पा देवी, लीला देवी, संगीता टम्टा व सरस्तवी देवी आदि मौजदू रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp