logo

उत्कृष्ट सेवा के लिए बागेश्वर के एक निरीक्षक व तीन पुलिस जवान सम्मानित

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके के कुशल नेतृत्व में जनपद बागेश्वर पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए सेवा के नए मानक स्थापित कर रहे हैं। इसी क्रम में जनपद के एक निरीक्षक एवं तीन पुलिस जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुमाऊँ परिक्षेत्र, नैनीताल रिधिम अग्रवाल द्वारा यह सम्मान अपराध नियंत्रण, जटिल मामलों के सफल अनावरण, पेशेवर दक्षता तथा सामुदायिक पुलिसिंग में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रदान किया गया।
जनपद बागेश्वर से पुलिस कर्मियों के सम्मानित होने से पूरे पुलिस बल में उत्साह का माहौल बना हुआ है। इसे अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके ने सम्मानित सभी कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी कड़ी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अन्य पुलिसकर्मी भी इससे प्रेरणा लेकर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारी
निरीक्षक ना.पु. सल्लाउद्दीन खान — प्रभारी निरीक्षक, एसओजी
कांस्टेबल ना.पु. नरेन्द्र सिंह — कोतवाली बैजनाथ
कांस्टेबल ना.पु. कुलदीप वर्मा — कोतवाली बागेश्वर
कांस्टेबल ना.पु. रविन्द्र सिंह बोरा — डायल 112
जनपद पुलिस द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रोत्साहित किया जाता रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रुड़की के बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर में बाढ़ राहत कार्यों के लिए संयुक्त अभ्यास आयोजित किया गया
Ad
Share on whatsapp