logo

बागेश्वर में पेट्रोल-डीजल की दिक्कतों के बीच नियमों की खुली अनदेखी, गैलन में बिक्री जारी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के प्रभाव के चलते देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। बढ़ती मांग और सीमित आपूर्ति के कारण आम जनता को ईंधन संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच सरकार द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पेट्रोल पंपों पर बोतल और गैलन में पेट्रोल-डीजल बिक्री पर सख्त प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। वही बागेश्वर जिले में इन निर्देशों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। बता दे कि मॉल रोड स्थित भारत पैट्रोल पंप के कर्मचारियों के द्वारा खुलेआम गैलन में पैट्रोल और डीजल दिया जा रहा है। यह स्थिति न केवल सरकारी आदेशों का उल्लंघन है, बल्कि इससे कालाबाजारी और कृत्रिम संकट बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आम उपभोक्ताओं को सीमित मात्रा में ही ईंधन मिल रहा है, ऐसे में गैलन में बिक्री से कुछ लोग अधिक मात्रा में ईंधन जमा कर रहे हैं। इससे आम जनता को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपूर्ति संकट के दौरान गैलन या बोतलों में पेट्रोल-डीजल बिक्री पर रोक इसलिए लगाई जाती है ताकि जमाखोरी और कालाबाजारी पर अंकुश लगाया जा सके। इसके बावजूद प्रशासन की निगरानी कमजोर नजर आ रही है। वही मामले में खाद्य पूर्ति अधिकारी जीबी पांडे ने बताया कि संबंधित पेट्रोल पंप मालिक को नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और 3/60 के तहत दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पालड़ीछीना-जैनकरास-कंगाड़छीना मोटर मार्ग की मांग को लेकर आंदोलन तेज,भूतपूर्व सैनिक संगठन ने दिया समर्थन
Ad
Share on whatsapp