logo

आप कार्यकर्ताओ ने फूंका सुबोध उनियाल का पुतला

खबर शेयर करें -

आप कार्यकर्ताओं ने केबिनेट मंत्री पर जनता पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया। नाराज लोगों ने मंत्री के पुतले को आग के हवाले किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री सत्ता के नशे में चूर हैं। वह अब यह भूल गए हैं कि जिस जनता को वे गाली बक रहे हैं। उन्हीं की कृपा से सत्ता तक पहुंचे हैं। उन्होंने मंत्री सार्वजनिक मंच से माफी मांगने की मांग की है।

आप के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और मंत्री सुबोध उनियाल का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि उनियाल ने एक भाषण में उत्तराखंड की जनता को हरामखोर बताया। जो निदंनीय है। जिस जनता के बलबूते वह सत्ता पर काबिज हैं उन्हीं को गाली दी जा रही है। इसे उनकी पार्टी कतई सहन नहीं करेगी। उनके इस बयान को जनता तक ले जाया जाएगा और सत्ता में चूर नेताओं को बेनकाब किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में काम कर रही है। लोगों का भी उन्हें सहयोग मिल रहा है। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी ललित जनौटी, गुमान सिंह मेहता, योगेश अस्वाल, महेंद्र रौतेला, ललित करायत, गोविंद सिंह जनोटी, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp