logo

आम आदमी पार्टि ने बागेश्वर विधानसभा के वीडियो वैन को किया रवाना,प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी।

खबर शेयर करें -

बागेश्वर-उत्तराखंड विधानसभा में आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में प्रवल दावेदारी करने वाली आम आदमी पार्टी पूरा चुनावी मिशन फ्रंटफुट में खेल रही है।बीते कई महीनों से जन जन तक आप की उत्तराखंड की विकास नीति को लोगों तक पहुंचा रही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने आज पार्टी के वीडियो वैन को रवाना किया। यह वैन लोगों को पार्टी की रीति नीति से जोड़ने के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

उन्होंने कहा कि वीडियो वैन बागेश्वर विधानसभा की जनता को तमाम जानकारी प्रदान करेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि वीडियो वैन के जरिये लोगों को विकास के माडल आदि दिखाए जाएंगे। कहा कि कार्यकर्ताओं की एक साल की मेहनत उत्तराखंड के विकास में क्रांति ला सकती है।

विधानसभा चुनाव के लिए अब समय कम है। इसके लिए आम आदमी पार्टी अपनी तैयारियां जोरों से कर रही है। कहा कि आप के पास प्रदेश के विकास के लिए कई माडल हैं। इन वीडियो वैन के जरिये प्रदेशवासियों को उन माडल से रूबरू कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश को छला है। बेरोजगारों की फौज खड़ी की है। महंगाई से आम आदमी की कमर तोड़ दी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, संचार के मामले में प्रदेश पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद उत्तराखंड का चहुमुंखी विकास होगा।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp