logo

सड़क हादसे में जवान की हुई मौत,स्कूल बस से हुई थी बाइक की भिड़ंत।

खबर शेयर करें -

देश ने आज एक और जवान खो दिया है। आज सुबह एक स्कूल बस और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमे वहीं बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार आज सुबह रामनगर के ग्राम करनपुर निवासी (23) वर्षीय हिमांशु मेहरा पुत्र त्रिलोक सिंह मेहरा ग्राम कानियां बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी बीच करनपुर इंटर कॉलेज के समीप एक स्कूल बस के चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक पर टक्कर मार दी, जिसमें हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा हिमांशु मेहरा को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी हिमांशु हिमाचल में पोस्टेड था। हिमांशु परिवार में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए छुट्टी पर घर आया था। वहीं घटना के बाद जवान के परिजनों में मातम मचा हुआ है

कोतवाली के एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही शव परिजनों को सौंप दिया है, तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp