logo

सियाचिन में ग्लेशियर की चपेट मे आने से उत्तराखंड का जवान शहीद, शोक की लहर

खबर शेयर करें -

ग्लेशियर की चपेट में आने से डोईवाला के भानियावाला का एक जवान शहीद हो गया है। जवान के शहीद होने की सूचना से क्षेत्र में मातम का माहौल है। शहीद हवलदार जगेंद्र सिंह डोईवाला के भानियावाला के रहने वाले हैं। परिजनों ने बताया कि सियाचिन में ग्लेशियर की चपेट में आने से भानियावाला के थानो रोड के कान्हर वाला में रहने वाले 35 वर्षीय हवलदार जगेंद्र सिंह शहीद हो गए हैं। शहीद जगेंद्र सिंह चौहान 325 लाइट एडी बटालियन में हवलदार थे। सोमवार की रात को उनके शहीद होने की सूचना परिजनों को मिली। सूचना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। हवलदार जगेंद्र सिंह की 4 साल पहले शादी हुई थी। शहीद जगेंद्र सिंह चौहान के परिवार में उनकी पत्नी किरण चौहान, माता विमला देवी, दो भाई अजबेंद्र चौहान और मनमोहन चौहान है। शहीद का पार्थिव शरीर बुधवार को भानियावाला पहुंचेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp