logo

चारा काट रही महिला पर गुलदार किया हमला, महिला की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में वन्यजीव-मानव के बढ़ते संघर्ष के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। बनबसा में जानवरों के लिए चारा काट रही महिला पर गुलदार झपट गया। इस घटना में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से इलाके में दहशत बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुन्नी देवी तीन अन्य महिलाओं के साथ हुड्डी नदी किनारे चारा लेने गई थी। इसे दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने मुन्नी पर हमला कर घायल कर दिया। साथी महिलाओं ने शोर मचाकर तो तेंदुआ वहां से भाग निकला। लेकिन थोड़ी देर बाद तेंदुआ फिर आया और घायल महिला पर फिर से हमला किया। इस हमले से उसकी मौत हो गई।

इसके बाद साथी महिलाओं ने अन्य ग्रामीणों को शोर मचाकर बुला लिया। मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। एक दो में तो दूसरा नौ में पढ़ता है। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है। बेटी की मौत से मां कमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp