logo

बाल दिवस पर खेलेगा बचपन तो बढेगा बचपन थीम पर बेबी शो का हुआ आयोजन।

खबर शेयर करें -

बाल दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग अन्तर्गत बाल विकास परियोजना बागेश्वर द्वारा खेलेगा बचपन तो बढ़ेगा बचपन थीम पर उपकेन्द्र मण्डलसेरा में सुरेश खेतवाल नगरपालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में स्वस्थ्य बेबी शो का आयोजन किया गया। जिसमे दो आयु वर्ग 6 माह से 3 वर्ष तथा 3 वर्ष से 6 वर्ष तक में आयोजित किया गया। जिसमें सभी बच्चों का लम्बाई एवं वजन माँपा गया तथा डॉ0 दीपक कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामु0स्वा0 केन्द्र काण्डा एवं डॉ0 सुमीता जोशी चिकित्साधिकारी द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य जाँच की गयी तथा आवश्यक सलाह प्रदान की गयी। जो बच्चे स्वास्थ्य मानकों में सर्वश्रेष्ठ पाये गये उन्हें पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सुरेश खेतवाल नगरपालिका अध्यक्ष बागेश्वर द्वारा कहा कि बच्चे देश का भविष्य है, उनके मानसिक, बौद्धिक, शारीरिक विकास हेतु सभी अभिभावकों को प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में धीरेन्द्र परिहार सभासद बागेश्वर, प्रेम सिंह हरड़िया सभासद बागेश्वर, रेनू नगरकोटी, बाल विकास परियोजना अधिकारी बागेश्वर, सुशीला आर्या सुपरवाइजर तथा प्रबन्धक वन स्टॉप सेन्टर सहित 45 बच्चे तथा 75 से अधिक अभिभावक मौजूद थे। कार्यक्रम में छोटे बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति भी दी गयी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp