logo

प्रदेश में पांच लोकसभा सीटों के लिए 56 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में 5 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है। जिसे लेकर कई प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। खास बात ये है कि सभी पांचों लोकसभा सीटों पर 63 नामांकन भरे गए थे। आज नामांकन पत्रों की जांच होने के बाद 56 नामांकन सही पाए गए। ऐसे में अब 56 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. वहीं, नाम वापसी की आखिरी तारीख 30 मार्च है।

आज नामांकन पत्रों की जांच के दौरान हरिद्वार लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। 63 नामांकन पत्रों में से 7 नामांकन पत्र रद्द किए गए हैं। नाम वापसी की आखिरी तारीख 30 मार्च है। ऐसे में 30 मार्च की दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं. उसके बाद किसी का भी नाम वापसी नहीं होगा।

चुनाव आयोग ने आज सभी प्राप्त नामांकन का परीक्षण करने के बाद पांचों लोकसभा सीटों पर 56 नामांकन सही पाए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 14 नामांकन हरिद्वार लोकसभा सीट पर सही पाए गए हैं। जबकि, गढ़वाल लोकसभा सीट पर 13, टिहरी लोकसभा सीट पर 11, नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर 10 और अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा सीट पर 8 नामांकन सही पाए गए हैं।अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोक सभा सीट के लिए 8 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिनमें भारतीय जनता पार्टी से अजय टम्टा, निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन प्रसाद और उत्तराखंड पीपुल्स पार्टी डेमोक्रेटिक से प्रमोद कुमार, कांग्रेस पार्टी से प्रदीप टम्टा, बहुजन मुक्ति पार्टी से ज्योति प्रकाश टम्टा , बहुजन समाज पार्टी से नारायण राम, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से किरन आर्या तथा उत्तराखंड क्रांति दल से अर्जुन कुमार देव ने नामांकन करवाया है।

इसके अलावा चुनाव आयोग ने सर्विस मतदाताओं की लिस्ट भी तैयार कर ली है। जिसमें उत्तराखंड में 93,187 सर्विस मतदाताओं की लिस्ट तैयार की गई है। जिनमें 90,554 पुरुष और 2633 महिलाएं शामिल हैं. लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp