logo

कांडा क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी,घर से 5 तोला सोना व 70 हजार नकदी पार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : कांडा पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा करड़िया के भेटा गांव में चोरों ने पांच तोला सोना व 70 हजार की नगदी पार कर दी है। घटना के वक्त परिजन खेतों में गेहूं काटने के लिए गए थे। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर मामले का पर्दाफाश करने की मांग की है। साथ ही स्थानीय लोगों के भी मामले में संलिप्त हाने की भी आशंका जताई है। भेटा करड़िया गांव निवासी जीवन चंद्र कर्नाटक ने पुलिस में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को उनकी पत्नी नौ बजे से 12 बजे के बीच खेत में गेहूं काटने के लिए गई थी। वह भी घर पर नहीं थे। इसी बीच अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में सेंधमारी कर घर में रखा पांच तोला सोना व 70 हजार की नगदी पार कर दी। बक्से को एक झाड़ी में फेंक गए हैं। उन्होंने कई जगह खोजबीन कर दी है, लेकिन कहीं कोई सुराग हाथ नहीं लग रहा है। उन्होंने पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करने तथा घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही स्थानीय लोगों के नंबर भी ट्रेस करने की मांग की है। इधर थानाध्यक्ष बलवंत कंबोज ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसआई लता खत्री को जांच सौंपी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share on whatsapp