logo

आरे-द्यांगण मोटर मार्ग पर खाई में गिरा निजी वाहन, डेढ़ घंटे चला सर्च अभियान

बागेश्वर। आरे-द्यांगण मोटर मार्ग पर सोमवार देर शाम एक निजी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे। वाहन में कोई व्यक्ति फंसा होने की आशंका के चलते करीब डेढ़ घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन खाई में कोई घायल या अन्य व्यक्ति … Read more

श्री हरुनाथ मंदिर में दस दिवसीय शारदीय नवरात्रि महोत्सव संपन्न, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

बागेश्वर। श्री हरुनाथ मंदिर में आयोजित दस दिवसीय शारदीय नवरात्रि महोत्सव का विधिवत समापन हो गया। समापन अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने श्री हरुनाथ जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। नवरात्रि महोत्सव के दौरान मंदिर में धार्मिक उत्साह और भक्तिभाव का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं … Read more

आदिबद्री मंदिर में आग की घटना पर बोले ग्लेशियर बाबा, देवीकुंड में भव्य मंदिर बनाने की मांग

बागेश्वर। कपकोट तहसील के बदियाकोट गांव स्थित ऐतिहासिक मां आदिबद्री मंदिर में आग लगने की घटना के बाद देवीकुंड के ग्लेशियर बाबा स्वामी चैतन्य आकाश का बयान सामने आया है। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए इसे धार्मिक आस्था से जोड़कर देखा और क्षेत्रवासियों से मां आदिबद्री से क्षमा मांगने की अपील की। साथ ही … Read more

नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, सरयू घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

बागेश्वर। सरयू घाट पर विजयदशमी के अवसर पर मां दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों का विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। मां दुर्गा को विदाई देने के लिए सरयू घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। भक्तों ने नम आंखों से मां को विदा किया और अगले वर्ष फिर आने की … Read more

पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक को और अधिक सुरक्षित एवं पर्यटक-अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध जिला प्रशासन, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

बागेश्वर स्थानीय रोजगार, पर्यावरण संरक्षण एवं साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक को सुरक्षित, सुगम एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने प्रशासनिक एवं संबंधित विभागों की टीम के साथ ट्रेक का स्थलीय निरीक्षण किया। खाती गांव से पिंडारी ग्लेशियर जीरो पॉइंट तक लगभग 26 किलोमीटर एक तरफ … Read more

ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 36 वाहन चालकों के चालान

बागेश्वर। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 36 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। … Read more

सरयू नदी में बह रहे जम्मू-कश्मीर के युवक की बचाई जान, पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ता ने दिखाया साहस

कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट में सरयू नदी में पैर फिसलने से बह रहे जम्मू-कश्मीर निवासी एक मजदूर की पुलिस, एनडीआरएफ और सामाजिक कार्यकर्ता की मदद से जान बचा ली गई। युवक नदी में बहते हुए एक पत्थर में फंस गया था। उसे बचाने की कोशिश में उसका एक साथी भी नदी के बीच पत्थर पर फंस … Read more

29 बंद खड़िया खदानों के समर्थन में उतरे पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, खनन शुरू कराने की मांग

बागेश्वर। जनपद की 29 बंद खड़िया खदानों में खनन कार्य शुरू नहीं होने का मामला एक बार फिर गरमा गया है। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने इस मुद्दे पर खनन पट्टाधारकों और खनन से जुड़े लोगों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार और जिला प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है। … Read more