logo

पिंडारी क्षेत्र के अंतिम छोर तक पहुंचीं रेस्क्यू टीमें, लापता पर्यटक का नहीं लगा सुराग

बागेश्वर। पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर लापता हुए पर्यटक की तलाश में बागेश्वर पुलिस और संयुक्त रेस्क्यू टीमों का अभियान लगातार जारी है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीमों ने पिंडारी क्षेत्र के अंतिम छोर तक पहुंचकर सघन खोजबीन की, लेकिन अब तक पर्यटक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस … Read more

सामाजिक अधिकारिता शिविर बना दिव्यांगजनों के लिए उम्मीद की नई किरण,434 सहायक उपकरण वितरित,150 के बने प्रमाण पत्र

बागेश्वर। ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान बागेश्वर में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर दिव्यांगजनों के लिए राहत और उम्मीद का बड़ा केंद्र साबित हुआ। शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए, जिससे उनके जीवन को अधिक सुगम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ … Read more

कांडा अस्पताल और रीमा स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं की जांच की मांग, यूकेडी ने जिलाधिकारी को प्रदर्शन

बागेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने जनपद के कांडा अस्पताल और रीमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाओं में कथित अव्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए दोनों संस्थानों की उच्चस्तरीय जांच कराने और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की है। यूकेडी के जिलाध्यक्ष मनोज जोशी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा … Read more

नाले की बदहाली से खतरे में बेसहारा महिला का मकान, वर्षों से लगा रही गुहार

कपकोट। नगर पंचायत कपकोट के वार्ड संख्या-6 जाजर में प्रशासनिक उदासीनता का एक चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां रहने वाली सुनीता देवी, पत्नी स्वर्गीय ललित कुमार, अपने आवासीय मकान को बचाने के लिए लंबे समय से विभागों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन उनकी समस्या का अब तक स्थायी समाधान नहीं हो … Read more

बढ़े बिजली बिलों से नाराज चौड़ा के ग्रामीणों ने किया ऊर्जा निगम कार्यालय का घेराव

बागेश्वर। कपकोट तहसील के चौड़ा गांव में पिछले छह माह से लगातार बढ़े हुए बिजली बिल मिलने से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। ग्राम प्रधान दुर्गा देवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता (ईई) कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने … Read more