logo

इण्डोर स्टेडियम बागेश्वर में 1 जून से सजेगा ‘विशेष बाल योग संस्कार शिविर,बच्चों को सिखाए जाएंगे जीवन जीने के गुर

बागेश्वर। पतंजलि योगपीठ एवं भारत स्वाभिमान मंच बागेश्वर के तत्वावधान में आगामी 01 जून 2026 से 15 जून 2026 तक स्थानीय इण्डोर स्टेडियम, बागेश्वर में एक भव्य ‘विशेष बाल योग संस्कार शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। 15 दिनों तक चलने वाले इस शिविर में बच्चों और युवाओं के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास … Read more

ढप्टी-विजयपुर मार्ग पर कार खाई में गिरी, चालक समेत तीन घायल

कांडा। कांडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढप्टी-विजयपुर मार्ग पर शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कांडा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद … Read more

मानवाधिकार संरक्षण व सुशासन पर जागरूकता कार्यक्रम, 40 लोगों ने सौंपे परिवाद

बागेश्वर: उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में विकास भवन सभागार बागेश्वर में दो दिवसीय मानवाधिकार संरक्षण एवं सुशासन के संवेदनीकरण पर परिवादों की सुनवाई एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन मानवाधिकार, विधिक अधिकारों और विभिन्न सामाजिक विषयों पर लोगों को जागरूक किया गया। … Read more

उपलब्ध संसाधनों से रोजगार सृजन पर होगा फोकस : अर्पणा पांडे

जनपद बागेश्वर की नवागत जिलाधिकारी अपूर्वा पांडेय ने पदभार ग्रहण करने के बाद जिला कार्यालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिले के विकास, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और पलायन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्राथमिकता में रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में सुविधाएं अपेक्षाकृत कम हैं, ऐसे में मूलभूत समस्याओं के … Read more

राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए 33 खिलाड़ी काशीपुर रवाना

बागेश्वर: जिला ताइक्वांडो एवं पारा ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में जनपद के खिलाड़ी राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए शुक्रवार को काशीपुर रवाना हुए। प्रतियोगिता में जिले से कुल 33 खिलाड़ी, जिनमें 23 बालक एवं 10 बालिकाएं शामिल हैं, प्रतिभाग करेंगे। बता दे कि सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की राज्यस्तरीय ताइक्वांडो … Read more